जयपुर : छत पर कपड़े सुखाने आई युवती और बिगड़ी किराएदार युवक की नीयत, दुष्कर्म कर हुआ फरार

By: Ankur Thu, 08 July 2021 1:02:26

जयपुर : छत पर कपड़े सुखाने आई युवती और बिगड़ी किराएदार युवक की नीयत, दुष्कर्म कर हुआ फरार

राजधानी जयपुर आज फिर शर्मसार हुई जहां 20 साल की युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना शिप्रापथ थाने में सामने आई जहां मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही मकान में किराए पर रहते हैं। जिसमें उसका दोस्त भी मददगार बना। वारदात के बाद आरोपी अपने साथी के साथ मौका पाकर भाग निकला। केस की जांच आरपीएस नरेश बंशीवाल कर रहे हैं। गुरुवार को यह मामला सामने आया। पीड़िता के भाई ने अपने पिता को फोन कर घर बुलाया। इसके बाद पीड़िता ने पिता को आपबीती बताई। तब वे शिप्रापथ थाने पहुंचे। आरोपी शशिकांत के खिलाफ दुष्कर्म करने और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म में सहयोग करने का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता अपने माता-पिता और भाई के साथ मानसरोवर में एक मकान में किराए से रहती है। इसी मकान में आरोपी शशिकांत सैनी भी छत पर बने कमरे में किराए से रह रहा था। वह खुद को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना बताता था। 6 जुलाई को सुबह 9:30 बजे पीड़िता युवती मकान की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। तब शशिकांत भी कमरे से बाहर आया। उसने पीड़िता को अकेला पाकर हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जबरन खींचते हुए अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के काफी विरोध करने और चीख पुकार मचाने पर शशिकांत नहीं रुका। वह दरिंदगी करता रहा। उसने निगरानी के लिए अपने दोस्त को कमरे के बाहर बंद दरवाजे पर खड़ा कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक घटना के दौरान ही पीड़िता के भाई ने उसे आवाज लगाई। काफी देर तक छत से नीचे नहीं आने पर भाई खुद छत पर चला गया। वहां बहन की आवाजें सुनी। उसे देखकर गेट पर मौजूद लड़का भाग निकला। इसके बाद पीड़िता के भाई ने लातें मारकर कमरे का दरवाजा खोला। तब बहन को आपत्तिजनक हालत में देखकर घबरा गया। उसने बहन को संभाला। तब तक शशिकांत उसे धक्का देकर भाग निकला। उसका मोबाइल फोन भी कमरे में छूट गया।

ये भी पढ़े :

# कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह हुईं टॉपलेस, ब्रेस्टफीडिंग की फोटो शेयर करने पर हुईं थीं ट्रोल

# झालावाड़ : सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर सो रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 5 ने गंवाई जान

# संयुक्त राष्ट्र ने फिर जताई कोरोना वायरस को लेकर चिंता, अब तक जा चुकी 40 लाख लोगों की जान

# ‘दादा’ के लिए बधाइयों की बौछार! वीरू ने इस खास अंदाज में सौरव गांगुली को किया बर्थडे विश

# हरियाणा: मुरथल के ढाबों में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 3 विदेशी समेत 12 युवतियां गिरफ्तार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com